हिन्दी साहित्य प्रश्नावली
1. कीर्तिलता किस भाषा की रचना है?
2. संविधान के किस अनुच्छेद में देवनागरी लिखित हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया है?
3. ’सहज प्रकाश’ के रचनाकार कौन है?
4. ’उज्जवलनीलमणि’ के रचयिता कौन हैं?
5. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, मद्रास की स्थापना किसने की?
6. ’सेठ बांकेमल’ किसकी रचना है?
7. ’वारेन हेस्टिंग्स का सांड़’ कहानी की रचना किसने की?
8. ’छायावाद का पतन’ किसकी कृति है?
9. अपभ्रंश शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
10. ’एंदुई ऐं ऐन्दुस्तानी’ की रचना किसने की?
11. ’अनुराग बॉंसुरी’ किसकी रचना है?
12. ’नैन नचाय कही मुसुकाय लला फिर आइयो खेलन होरी’ यह काव्य-पंक्ति किसकी है?
13. धातुसेन नामक चरित्र जयशंकर प्रसाद के किस नाटक का पात्र है?
14. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा का मुख्यालय कहॉं है?
15. ’विखण्डनवाद’ के प्रवर्तक कौन हैं?
16. ’अव्वल अल्लह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
17. ’अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम रतनार’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
18. ’प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
19. ’कटरा बी आरजू’ किसकी रचना है?
20. ’नेपथ्य राग’ किसका नाटक है?
21. ’कनक कदलि पर सिंह समारल ता पर मेरु समाने’ किसकी पंक्ति है?
22. ’आओ पें पें घर चले’ किसकी रचना है?
23. ’साहित्य जन-समूह के हृदय का विकास है।’ यह परिभाषा किसकी है?
24. ’सारा लोहा उन लोगों का अपनी केवल धार’ किसकी पंक्ति है?
25. ’दुःखों के दागों को तमगों सा पहना’ किसकी पंक्ति है?
26. ’नया साहित्य नये प्रश्न’ किसकी निबन्ध रचना है?
27. ’हिन्दी साहित्य की भूमिका’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
28. ’भाग्यवती’ के लेखक कौन हैं?
29. ’अभिव्यक्तिवाद’ के प्रवर्तक कौन हैं?
30. अभिव्यंजनावाद के प्रवर्तक कौन हैं?
31. ’बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।’ किसकी पंक्ति है?
32. हिन्दी साहित्य के आदिकाल का ’अभिनव जयदेव’ किसे कहा जाता है?
33. ’आवत जात पनहियॉं टूटीं बिसरि गयो हरि नाम’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
34. महात्मा गॉंधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विष्वविद्यालय का मुख्यालय कहॉं है?
35. ’दिल्ली का दलाल’ किसका उपन्यास है?
36. ’वाक्यम् रसात्मक् काव्यम’ किसका कथन है?
उत्तरमाला
1. मैथिली (विद्यापति द्वारा रचित)
2. अनुच्छेद 343 खण्ड-।
3. सहजोबाई
4. रूपगोस्वामी
5. एनी बेसेन्ट ने मद्रास में 1918 ई0 में सी0पी0 रामास्वामी अरयर की अध्यक्षता में स्थापना की।
6. अमृतलाल नागर
7. उदय प्रकाश
8. डा0 देवराज
9. पतंजलि
10. गार्सा द तासी
11. नूर मोहम्मद
12. पद्माकर
13. स्कन्दगुप्त
14. चेन्नई
15. जॉन देरिदा
16. कबीर
17. रसलीन
18. रैदास (रविदास)
19. राही मासूम रजा
20. मीरा कान्त
21. विद्यापति
22. प्रभा खेतान
23. बालकृष्ण भट्ट
24. अरुण कमल
25. मुक्तिबोध
26. नन्द दुलारे वाजपेई
27. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
28. श्रद्धाराम फुल्लौरी
29. आचार्य अभिनवगुप्त
30. क्रोचे
31. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
32. विद्यापति
33. कुम्भनदास
34. वर्धा (महाराष्ट्र)
35. पाण्डेय बेचन शर्मा ’उग्र’
36. आचार्य विश्वनाथ
*२.हिन्दी साहित्य प्रश्नोत्तरी*
1. खड़ी बोली का अरबी-फारसीमय रूप है-
2. हिन्दी के किस समाचारपत्र में खड़ीबोली को ’मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है?
3. ’दूहा’ कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है?
4. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे?
5. देवनागरी लिपि को राष्टलिपि के रूप् में कब स्वीकार किया गया था?
6. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
7. ’उर्दू’ किस भाषा का मूल ’शब्द है?
8. ’मॉडर्न वनार्कुलर लिटरेचर ऑफ नार्दर्न हिन्दुस्तान’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
9. ’बांगरू’ बोली का किस बोली से निकट संबंध है?
10. ’हंस जवाहिर’ किस सूफी कवि की रचना है?
11. ’भारत मित्र’ पत्र जो कलकत्त से 1934 विक्रमी सं0 में प्रकाशित हुआ था, के सम्पादक थे-
12. ’यह प्रेम को पंथ कराल महा तलवार की धार पे धावनो है’ पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
13. रीतिकालीन कवि मतिराम किस राजा के आश्रति कवि थे?
14. ’शिवशम्भू का चिट्ठा’ किसकी रचना है?
15. ’प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं?
16. ’समान्तर कहानी के प्रवर्तक कौन थे?
17. जायसी द्वारा रचित ’पद्मावत’ के कुल खण्डों अर्थात् सर्गों की संख्या कितनी है?
18. ’रस-मीमांसा’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
19. ’अकाल और उसके बाद’ कविता के रचनाकार कौन हैं?
20. ’सद्गति’ कहानी के लेखक कौन हैं?
उत्तर माला
1. उर्दू भाषा
2. ’बनारस’ अखबार
3. अपभ्रंश
4. हेमचन्द्र
5. 14 सितम्बर, 1949
6. ब्राह्मी लिपि
7. तुर्की भाषा
8. जॉर्ज गियर्सन
9. खड़ी बोली
10. कासिमशाह
11. रुद्रदत्त शर्मा
12. बोधा
13. बूँदी नरेश भावसिंह
14. बालमुकुन्द गुप्त
15. नरेन्द्र शर्मा
16. कमलेश्वर
17. 57
18. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
19. नागार्जुन
20. प्रेमचन्द
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें